फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गृहक्लेश में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। क्षेत्र के गांव नगला बली में शुक्रवार को दंपती में विवाद हो गया। पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन ने ससुरालियों के खिलाफ मामला प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विवाहिता ने शुक्रवार को गुस्से में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। अस्पताल में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने बताया कि नगला बली निवासी देवेंद्र सिंह का पत्नी प्रीति से सुबह झगड़ा हुआ था। गुस्से में प्रीति कमरे में चली गई और विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।
गांव बीसलपुर आगरा निवासी प्रीति की शादी 30 नवंबर 2020 को देवेंद्र सिंह के साथ हुई थी। पिता होतीलाल ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया ससुरालीजन शादी में दिए दहेज से नाखुश थे। मोटरसाइकिल व तीन लाख रुपये की मांग करते थे। उन्होंने पति देवेंद्र, ससुर फूलसिंह, सांस पुष्पा, चारों ननद रीना, हेमा, ममता, कृष्णा व उनके पतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें