फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: ब्लैक लिस्ट में मोबाइल नंबर देख भड़क गया युवक, महिला को घर में घुसकर पीटा; केस हुआ दर्ज

Tue, 18 Feb 2025 01:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिला ने पड़ोसी युवक का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
agra - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में महिला ने युवक के मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इससे युवक इतना क्रोधित हो गया कि वह अपने साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया और उन पर हमला कर दिया। महिला ने हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनके पति बाहर काम करते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। 13 फरवरी को फरह के गांव कहेरपुरा निवासी मनमोहन पचौरी अपने दो साथियों के साथ घर आया। उसने घर आते ही कहा कि मेरा मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डालने की हिम्मत कैसे की। महिला ने उसे घर से बाहर निकलने को कहा तो पर क्रोधित हो गया।

आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ महिला पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने के लिए आए। लोगों को आता देख आरोपी दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें