फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रज की होली 2025: लड्डू गोपाल के लिए तैयार हुई पोशाक, पिचकारी के साथ मिल रहा बहुत कुछ...

Tue, 18 Feb 2025 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

होली को लेकर ब्रज में अलग ही उत्साह छाया हुआ है। ऐसे में आराध्य लड्डू गोपाल के लिए भी होली पर विशेष पोशाक बाजार में बिक्री के लिए आ गए हैं। 
 
विज्ञापन
लड्डू गोपाल की पोशाक - फोटो : लड्डू गोपाल की पोशाक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में होली नजदीक आते ही श्रीधाम वृंदावन में कारीगरों ने विशेष प्रकार की पोशाक और होली सेट तैयार किए हैं। इस बार लड्डू गोपाल के लिए रंग-बिरंगी पोशाकें और विशेष पिचकारी सेट बाजार में उपलब्ध हैं, जिनकी श्रद्धालुओं के बीच भारी मांग है। पोशाक और पिचकारी हर किसी को मन ही मन रिझा रही है।
विज्ञापन


वृंदावन के प्रसिद्ध कारीगरों ने इस बार अनोखी पोशाकें तैयार की हैं, जिनमें कुछ पर हैप्पी होली लिखा गया है तो कुछ में भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों के होली खेलते हुए चित्र बनाए गए हैं। व्यापारी द्वारकेश अग्रवाल के अनुसार हर त्योहार पर लड्डू गोपाल के लिए अलग-अलग प्रकार की पोशाकें तैयार की जाती हैं जिन्हें श्रद्धालु दूर-दराज से खरीदने आते हैं।

पिचकारी के सेट की डिमांड ज्यादा
इस बार श्रद्धालुओं के बीच लड्डू गोपाल के लिए विशेष होली सेट भी आकर्षण का केंद्र बना है। इस सेट में छोटी पिचकारी, गुलाल रखने के लिए दो कटोरी और एक छोटी बाल्टी शामिल है, जिससे भक्त अपने ठाकुरजी के साथ होली का आनंद ले सकें।
विज्ञापन


कीमत और बिक्री में उछाल
बांकेबिहारी मार्केट के व्यापारी कृष्णकांत अग्रवाल ने बताया कि इस बार होली विशेष पोशाक और पिचकारी सेट की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। ग्राहक 100 से 500 रुपये तक की पोशाकें और 150 से 200 रुपये तक के होली सेट खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें