फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सीताराम मंदिर के महंत के खिलाफ पुलिस से शिकायत, वन दरोगा और महिला ने लगाए ये आरोप

Tue, 21 May 2024 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आझई राजमार्ग स्थित सीताराम मंदिर के महंत पर वन दरोगा और महिला ने मारपीट और धमकाने की शिकायत की। आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत आझई राजमार्ग स्थित बाग में कटी लकड़ियों के प्रकरण में वन दरोगा ने मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने आदि के आरोप में सीताराम मंदिर के महंत रामभरोसी व 29 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आझई राजमार्ग स्थित सीताराम मंदिर के महंत रामजी रामभरोसी ने आझई निवासी मुन्ना पर बाग की 10 बीघा की लकड़ियों को जलाकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। जांच के बाद वन दरोगा योगेश ने मामले में मुन्ना के खिलाफ जैंत थाने पर मुकदमा दर्ज कराया था। शेष बची लकड़ियों को महंत के सुपुर्द कर दिया।

वन दरोगा योगेश कुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि लकड़ियां चोरी न हों, इसके लिए रविवार शाम वह मजदूरों के साथ उन्हें उठाने पहुंचे। यहां महंत के साथ 29 लोग आए और गाली देकर लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन


इधर मुन्ना की पत्नी राजकुमारी ने भी महंत समेत 30 के खिलाफ चौथ वसूली, मारपीट व धमकाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। महंत का कहना है कि रविवार को कुछ लोग लकड़ियों को उठाकर ले जा रहे थे। उन्होंने पूछताछ की तो चले गए। कोई मारपीट नहीं कि गई है। जैत थानाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि दो पक्षों में जमीन का विवाद है। वन रक्षक सहित एक महिला ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें