फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 16 बीघा जमीन के लिए युवती की हत्या का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। थाना राया क्षेत्र के गांव हर्दपुर में एक साल पहले 16 बीघा जमीन के लिए युवती की हत्या का मामला सामने आया है। चचेरे भाई ने आरोप लगाते हुए युवती की ननिहाल पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना राया में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भैरई थाना नौहझील निवासी सरोज अपने पिता अमर सिंह और मां की मृत्यु के बाद रायाके गांव हर्दपुर स्थित ननिहाल में रह रही थी। सरोज के चचेरे भाई मोहन सिंह ने थाना राया में तहरीर देकर बताया है कि सरोज के नाम 16 बीघा जमीन थी। ननिहाल पक्ष के लोगों ने इसमें से 9 बीघा जमीन बेच दी और एक भी पैसा सरोज को नहीं दिया। आरोप है कि एक साल पहले हर्दपुर निवासी सूरजपाल, नेक्सा, जगदीश, लव, कुश और भैरई थाना नौहझील निवासी सत्यवीर ने साजिश के तहत सरोज की हत्या कर दी। शव को गायब कर दिया। वहीं ननिहाल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया है कि सरोज ने एक साल पहले फांसी लगा कर आत्महत्या की थी। उसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया था। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें