फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने जेठ पर रात में कमरे में आकर निर्वस्त्र कर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत ससुर व सास से की तो सास, ससुर, आरोपी के पुत्र व पुत्री ने आरोपी का पक्ष लेते हुए उसके साथ मारपीट की। महिला ने जेठ सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के पति की 31 दिसंबर 2021 को बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि पति की मौत के बाद से ही जेठ उस पर बुरी नजर रखता है। 11 जून की रात जेठ उसके कमरे में घुस आया। उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर वह वहां से चला गया। इसकी शिकायत सुबह ससुर व सास से की तो उसके साथ मारपीट कर दी।
पीड़िता ने जेठ, सास, ससुर व आरोपी के बेटे और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि महिला ने जेठ के खिलाफ छेड़छाड़ व सास, सुसर, आरोपी के पुत्र-पुत्री के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें