शहीदों के बलिदान को संजोने और याद करने के साथ ही बीएसएफ की 165 बटालियन ने 33 शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, भरतपुर जिले के शहीदों के घरवालों को शामिल किया गया।
एक साल पहले रिफाइनरी के निकट गांव बाद के निकट बीएसएफ की 165 बटालियन की स्थापना की गई। बीएसएफ के डीआईजी विरेन्द्र कुमार और बटालियन कमांडेंट भानु प्रताप सिंह, उप कमांडेंट जगत सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस शोक दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में बागपत के सांसद सतपाल सिंह और डीआईजी ने शॉल, स्मृृति चिह्न देकर शहीद रघुराज सिंह, लाल सिंह तोमर, ज्ञान सिंह, रमेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, दीवान सिंह, घनश्याम सिंह, हरिओम यादव, देवेंद्र सिंह, राजकुमार, गिरधारी लाल गोस्वामी, निरंजन सिंह, करन सिंह, दीपक सिंह, चंदन सिंह, श्रीगोपाल, दान सिंह, लखपति सिंह, रविंदर सिंह, रुस्तम सिंह, ब्रजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, नरेश कुमार, मथुरेश सिंह, विरेन्दर सिंह, मोती राम, केहरी सिंह, नारायण सिंह, धरमवीर सिंह, नक्शा सिंह और राजीव कुमार के परिवारीजनों को सम्मानित किया।
इस दौरान गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता, बावा अध्यक्षा राजकुमारी चौहान आदि उपस्थित रहे।