फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को कौन सा माफिया लूटेगा, इस पर सपा में कलह

Sun, 05 Mar 2017 11:12 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
तरुण चुघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के घर में कोई पारिवारिक कलह नहीं है। कलह इसलिए है कि यूपी को कौन सा माफिया लूटेगा और उस माफिया का नेतृत्व परिवार का कौन सा सदस्य करेगा। इस बात को लेकर पूरी कलह है। यह बात शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने वृंदावन आगमन पर रमणरेती मार्ग स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम व मायावती के कुटुंब ने मिलकर उत्तर प्रदेश को लूटा है। चाहे मायावती का शासन रहा या अखिलेश यादव का, दोनों ने प्रदेश को हताशा व निराशा का माहौल दिया है। आज जैसे पूरा देश तरक्की कर रहा है वैसे ही यूपी भी उस विकास के रास्ते चलना चाहता है।

उन्होंने दावा किया कि यूपी न साइकिल पर बैठेगा न हाथी पर, यूपी अबकी बार मोदी के साथ चलेगा। यूपी में इस बार भाजपा ऐतिहासिक परिवर्तन लायेगी। 11 मार्च को भाजपा उत्तर प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर जीतेगी एवं पूर्ण बहुमत की पांचों राज्यों में सरकार बनायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें