फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारिकाधीश ने सफेद घटा के बीच दिए भक्तों को दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को सफेद घटा का आयोजन किया गया। जहां ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने भक्तों को सफेद घटा के बीच विराजमान होकर दर्शन दिए। सफेद घटा के साथ ही घटाओं के आयोजन का समापन हो गया।
विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि मंदिर के सभी कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज व कांकरोली युवराज डॉ वागीश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है और इसी के तहत श्रावण मास में घटाओं के विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। हरी घटा, आसमानी घटा, सोसनी ने घटा, लाल घटा, गुलाबी घटा, काली घटा, लहरिया घटा आदि घटाएं हुईं और आज सफेद घटा के साथ सभी घटाओं के कार्यक्रम संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि घटाओं से तात्पर्य है कि ठाकुर जी को बाहर के मौसम की अनुभूति कराना है। आज से बाहर का मौसम एकदम साफ हो गया है। सोमवार को राखी का पर्व है और ठाकुरजी को प्रात:काल राखी बांधी जाएगी और श्रावणी पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें