फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में गूंजे रामलला के जयकारे

विज्ञापन
गोवर्धन गिरिराज दानघाटी मंदिर से अयोध्या में मंदिर भूमि पूजन के लिए गिरिराज जी की रज व गोरज ले जा? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन। अयोध्या में मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में गिरिराज जी की रज व गोरज लेकर रवाना हुए संतों के स्वागत में भक्तों ने रामलला के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

गिरिराज तलहटी की रज व समर्पण गोशाला की गोरज लेकर अयोध्या रवाना हुए संत महामंडलेश्वर डॉ. सांवरिया बाबा ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन में गो-चारण, दान लीला, गिरिराज पर्वत धारण लीला की हैं। यहां की रज व कण-कण में स्वयं भगवान विराजमान हैं। सुंदर धाम के महंत नारायण दास महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे ब्रज में उत्साह का माहौल है। भागवत प्रवक्ता संजय कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं है जब हमारे रामलला भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान होकर दर्शन देंगे। आचार्य सोमदत्त दीक्षित, अनिल शर्मा, राधे बाबा, भागीरथ सैनी, प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन लौकेश सिंह भाटी आदि थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सारस्वत कल्प की महारास स्थली पारसौली से महाप्रभु जी की बैठक की रज और सूर श्याम गोशाला की रज, चंद्रसरोवर का जल पूर्णप्रकाश कौशिक महाराज द्वारा साध्वी दीदी ऋतंभरा के माध्यम से अयोध्या भेजा गया है। श्री बालकृष्ण मुखिया, लाला मुखिया, राजेश प्रसाद शर्मा, रामजी लाल शर्मा, गंगा स्वरूप मुखिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें