फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पानी की सप्लाई नहीं आने पर मटका फोड़कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सौंख में मटका लेकर विरोध प्रदर्शन करतीं महिलाएं व पुरुष
विज्ञापन
सौंख। आदर्श नगर पंचायत की दाऊजी गली में नलों में पानी की सप्लाई नहीं आने पर लोग आक्रोशित हो गए। सोमवार को महिलाओं व लोगों ने मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सोमवार को सभासद अनीता चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने मटका फोड़कर नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी कर चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। भाकियू (सुनील गुट) के जिला उपाध्यक्ष सुनिया पहलवान ने कहा कि पिछले माह से नगर पंचायत द्वारा दी जाने वाली पानी की सप्लाई नहीं आ रही है।

इससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। निजी टैंकरों से दैनिक कार्यों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। सभासद अनीता चौधरी ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। नरेंद्र सिह, गोपी चंद, प्रेमसिह, गोविंद सिंह, कन्हैया लाल, राजेश देवी, राधा देवी, आरती देवी, रामवती, शांति देवी आदि शामिल रहे। वहीं चेयरमैन योगेश लंबरदार का कहना है कि पानी की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें