फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिम्मेदारों ने दिखाई चाह, तो 16 महिलाओं को मिली घर की राह

विज्ञापन
मथुरा। राजकीय महिला शरणालय। फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
प्रदीप कुमार
विज्ञापन

मथुरा। जिम्मेदारों की चाह ने मानसिक रूप से पीड़ित व घर का पता भूल चुकीं 16 महिलाओं के लिए घर की राह आसान की है। आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में स्थित इन महिलाओं को घर पहुंचाया गया है। ये महिलाएं अब तक राजकीय महिला शरणालय में संरक्षित थीं।
अधिकारियों के अनुसार, राजकीय महिला शरणालय में मानसिक रूप से पीड़ित या घर का पता न बता पाने वाली महिलाओं का रेस्क्यू कर शरण दी जाती है। इनमें कुछ महिलाएं मूक बधिर भी होती हैं, जो इधर-उधर भटकर घर से दूर हो जाती हैं। इन महिलाओं को भी राजकीय महिला शरणालय में संरक्षित किया गया था। प्रोबेशन विभाग ने इन महिलाओं को घर पहुंचाने की चाह दिखाई।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं के बायोमेट्रिक और आइरिस स्कैन किया तो आधार की कुंडली निकलकर आ गई। इसके बाद तकनीक का सहारा लेकर अधिकारियों ने इनके घर के पते पर संपर्क किया। साथ ही महिलाओं के बारे में जानकारी दी तो परिजन के चेहरे खिल गए और उनके घर पहुंचने की राह आसान हो गई। विभाग ने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में पांच महिलाओं को घर पहुंचाया, तो वहीं ओडिसा की एक और प्रदेश के गोरखपुर, बनारस, कानपुर, फर्रुखाबाद समेत विभिन्न जिलों की 10 महिलाओं को उनके परिजन के सुपुर्द किया है। संवाद
विज्ञापन


अपनों को पाकर खिले चेहरे
अधिकारियों का कहना है कि जब इन महिलाओं को उनके परिवार वालों से मिलाया गया तो उनके चेहरे खिल उठे। साथ ही किसी ने दो साल बाद मिलन बताया तो कोई वर्षों बाद अपनों से मिला। उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। कुछ परिजन ने बताया है कि वह दवा लेने के लिए हॉस्पिटल गई थीं, इसी दौरान लापता हो गई थीं। अपनों को पाकर परिजन ने विभाग का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें