फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: माता-पिता ने डांटा तो बच्चा ग्वालियर से आया मथुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घर में माता-पिता की डांट के बाद नाराज होकर कक्षा चार का छात्र ग्वालियर से मथुरा चला आया। जंक्शन से दिल्ली की ट्रेन में सवार होने से पूर्व जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। बच्चे के परिजन उसे लेने जीआरपी थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

जीआरपी थाने के उप निरीक्षक अमित वालियान बुधवार की सुबह जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली जाने वाली ट्रेन में एक 11 वर्षीय बच्चा ट्रेन में सवार होने के लिए ट्रेन चलते ही बैठने के लिए भाग रहा था। उप निरीक्षक ने उस बच्चे को पकड़ कर उससे परिजन के बारे में जानकारी की। बच्चे ने अपने परिवार के बारे में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
उप निरीक्षक ने फोन से उसके परिजन का नंबर लेकर बात की तो पता चला कि बच्चा ग्वालियर का रहने वाला है और वह मंगलवार की सुबह से लापता है। परिजन ने बच्चे को रोककर रखने की बात उप निरीक्षक से की। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि बच्चा कक्षा चार का छात्र है। माता-पिता की डांट के बाद वह घर से चला आया है। बच्चे को लेने के लिए उसके परिजन आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें