फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों को थमे रहे पहिए, ब्रजवासी कर रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ई-बसों के मार्ग में बाधा बने रेलवे पुल का तोड़ तो परिवहन विभाग ने निकाल लिया है, पर बसों का पंजीकरण और चार्जिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के बाद ही इन्हें दौड़ाने की तरफ कदम बढ़ाया जाएगा। इन बसों में यात्रा के लिए कृष्ण की नगरी के लोग जरूर बेताब हैं।
विज्ञापन

५ ई-बसें मिलने पर कृष्ण की नगरी के लोग काफी खुश हुए थे। तीन दिन पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया, पर इन बसों के पहिए दौड़ने की बजाए थमे रह गए। इन बसों के दौड़ाने में बाधा भूतेश्वर रेलवे पुल बन गया। आखिरकार परिवहन विभाग ने इन बसों को दौड़ाने का तोड़ निकाल लिया है। यह बसें अब वृंदावन से आते हुए मसानी चौराहे से सरस्वती कुंड होते हुए हाईवे पर गोकुल रेस्टारेंट से गोवर्धन चौराहे पर पहुंचेंगी।
इसके बाद यह बसें कृष्णानगर से भूतेश्वर होकर नए बस अड्डे की तरफ जाएंगी। इसी प्रकार इन बसों के वृंदावन जाने का मार्ग भी यही होगा। केवल डीगगेट और श्रीजी बाबा आश्रम की तरफ यह बसें नहीं जा सकेंगी। अभी तक परिवहन विभाग ने इस मार्ग पर मुहर लगाई है। बावजूद बसों के पंजीकरण और चार्जिंग स्टेशन की व्यवस्था दुरुस्त करने के बाद इन बसों को मथुरा-वृंदावन की सड़कों पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

ई-बसों से जन्मभूमि नहीं पहुंच सकेंगे कृष्णभक्त
देश-विदेश से मथुरा-वृंदावन में दर्शन के लिए कृष्णभक्तों का आगमन होता है। वृंदावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद यह भक्त श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन को भी लालायित दिखते हैं। कृष्णभक्त इन ई-बसों में सफर तो कर सकते हैं, पर वृंदावन से आने के लिए इन्हें मसानी चौराहे पर उतरना होगा, वहीं वृंदावन जाने के लिए भूतेश्वर तिराहा पर जाना होगा। इस दूरी को ई-रिक्शा और ऑटो से तय करनी होगी।
अब यह हो जाएगा मार्ग
- वृंदावन सेे अटल्लाचुंगी, बिड़ला मंदिर, जयसिंहपुरा, मसानी चौराहा, गोकुल रेस्टोरेंट तिराहा, गोवर्धन चौराहा, कृष्णानगर, भूतेश्वर तिराहा, नया बस स्टैंड होते हुए राया तक।
-वृंदावन से मसानी चौराहा, गोकुल रेस्टोरेंट तिराहा, गोवर्धन चौराहा, कृष्णानगर, नया बस स्टैंड, औरंगाबाद होते हुए गोकुल तक।
परेशानी दूर करके जल्द कराएंगे संचालन: नरेश चंद
बसों के पंजीकरण, चालक-परिचालक की तैनाती, किराया मशीन में फीडिंग, चार्जिंग की समस्या को तीन चार दिन में दूर कर लिया जाएगा। जल्द ही इन बसों का संचालन किया जाएगा। मार्ग परिवर्तित करते हुए मसानी चौराहा से गोकुल रेस्टोरेंट तिराहा, गोवर्धन चौराहा, कृष्णानगर, भूतेश्वर तिराहा नया बस स्टैंड होते हुए राया तक बसें जाएंगी।
विज्ञापन

-नरेेश चंद गुप्ता, एआरएम मथुरा डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें