फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हॉट्सएप ने उजाड़ दिया भरा पूरा परिवार

Thu, 27 Apr 2017 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्हॉट्सएप ने एक हाईप्रोफाइल परिवार में कलह पैदा कर दी है। पत्नी का कहना है कि पति दिन भर व्हॉट्सएप और फेसबुक अपडेट में लगा रहता है। फोन में लॉक लगा कर रखता है। पूछने पर हाथ उठाता है। इन बातों से दो बच्चों के माता-पिता के बीच रार इतनी बढ़ गई कि मामला परिवार परामर्श  केंद्र आ पहुंचा। पुलिस दंपति को सुलह के दस दिन का समय और दिया है। 
विज्ञापन


मामला आगरा की हाईप्रोफाइल फैमिली से जुड़ा है। लड़की आगरा की है और लड़का हरिद्वार का। करीब 10 साल पहले दोनों की शादी धूमधाम से हुई। फिलहाल दंपति के एक सात साल की बेटी और तीन साल का बेटा भी है। राहुल एक बड़ी कम्पनी में काम करता है। शादी के कुछ साल तो पति-पत्नी के बीच सब ठीक रहा लेकिन अब आगरा के रकाबगंज स्थित महिला थाने में ‌‌जब विवाहिता ने प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की तो यह बात सामने आई। पहली काउंसलिंग के दौरान दंपति और दोनों ओर से परिवार मौजूद रहा।

यहां पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह क्लोज रिलेशनशिप बनाता है। सुबह जागने से लेकर सोने तक व्हॉट्सएप पर चैटिंग करता है। फेसबुक पर 240 से अधिक फ्रेंड्स जुडे़ हैं। अगर मैं इस बारे में टोक भी दूं या कोई सवाल करूं तो मुझ पर हाथ उठाने से भी नहीं चूकता। हद तो तब हो गई जब उसने साथ न रहने की धमकी दे डाली। इसके अलावा पीड़िता ने बताया कि ऑफिस से आने के बाद उसका पति बच्चों से साथ पल भर का समय बिताता है। 
विज्ञापन


इधर पति ने भी थाना एसओ को अपने मानसिक उत्पीड़न की बात बताई। उसने कहा कि उसकी पत्नी उस पर शक करती है। बात-बात पर टोकती है। 2015 में भी एक बार थाने से इस बात पर समझौता हुआ था। कई बार समझाया पर वह बात समझ नहीं आती। काफी देर तक थाने मे चली बहस के बाद एसओ ने उन्हें दस दिन का समय एक दूसरे को समझने के लिए दिया है। इसके बाद की तारीख देकर दोबारा काउंसिलिंग की बात कही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें