दिल्ली बार काउंसिल के को-चेयरमैन बने विष्णु शर्मा का ब्रज प्रेस क्लब पर जोशीला स्वागत करते एनयूज?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। वृंदावन निवासी अधिवक्ता विष्णु शर्मा ने दिल्ली बार काउंसिल के सचिव रहते हुए को-चेयरमैन का चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की। मंगलवार को मथुरा आगमन पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि यह सब ब्रज वासियों का आशीर्वाद है। वह कमजोर और असहाय ब्रजवासियों की नि:शुल्क सहायता करेंगे।
दिल्ली बार काउंसिल के को-चेयरमैन बने विष्णु शर्मा का ब्रज प्रेस क्लब, नेशनल यूनियन जनरलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष व मथुरा बार की पूर्व आडिटर एवं कोषाध्यक्ष अलका उपमन्यु एडवोकेट और मथुरा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ब्रजगोपाल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक एडवोकेट, विधि प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पीयूष शर्मा एडवोकेट, हेमंत कौशिक एडवोकेट, अरुण गुप्ता एवं मनीष गोयल आदि ने स्वागत किया।
विष्णु शर्मा ने कहा कि वह दिल्ली में पहले दिल्ली बार काउंसिल के सचिव बने और हाल ही में हुए चुनाव में वह दिल्ली बार काउंसलिंग के को-चेयरमैन बने हैं। उन्होंने बताया अपनी 12वीं तक की पढ़ाई हजारी मल सोमानी से की। स्नातक की पढाई केआर डिग्री कॉलेज से की। उसके बाद एमए, एलएलबी, आईओपी कॉलेज वृंदावन से की।