फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की वीकेंड लाकडाउन व्यवस्था लागू करने की मांग

विज्ञापन
नगर मजिस्टेट को ज्ञापन देने पंहुचे व्यापारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में वीकेंड लॉकडाउन व्यवस्था लागू करने के लिए व्यापारी संगठनों ने प्रशानिक अधिकारियों से मिलकर अपनी मांग रखी। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने समूचे प्रदेश में बाजारों को पांच दिन खोलने का प्रावधान बनाया है लेकिन मथुरा के जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में अभी तक कोई आदेश नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन मथुरा में भी जारी रखने की मांग की गई। इस इस मौके पर अंशुल अग्रवाल, सचिन अरोड़ा मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा (पिन्टू), संगठन मंत्री नरेश शर्मा बब्बू, देवेंद्र मित्तल, राजेश अंदानी करणवीर सिंह प्रदीप चाहर, सुरेंद्र सैनी थे। वहीं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति व महामंत्री चंदन आहूजा के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में कहा कि बाजार हफ्ते में पांच दिन खुलेंगे या नहीं अभी तक कोई गाइडलाइन जारी न होने के कारण व्यापारी असमंजस में हैं।
इस मौके पर मंडल के संरक्षक योगेश द्विवेदी, वृंदावन अध्यक्ष आलोक बंसल, राजेश अंदानी, रवि यादव, प्रदीप अरोड़ा, अंकित वार्ष्णेय, दान सिंह गुर्जर, राकेश पचौरी, सुरेंद्र सैनी, आकाश अग्रवाल थे। इधर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर महामंत्री सुनील कुमार अग्रवाल और संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल वीकेंड लॉकडाउन फार्मूला मथुरा में लागू कराने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महामंत्री सुनील कुमार अग्रवाल और संयुक्त महामंत्री रामचंद्र खत्री ने बताया कि ज्ञापन में यूपी सरकार के ‘मिनी लॉकडाउन’ फार्मूले के बड़े फैसले को मथुरा में लागू करके, शनिवार और रविवार वीकेंड लॉकडाउन कराने तथा बाकी पांच दिन दुकानें खोलने की मांग की। इस दौरान उपाध्यक्ष गुरमुख दास गंगवानी, मीडिया प्रतिनिधि किशोर इसरानी, सुनील कुमार अग्रवाल, शशिभानु गर्ग, मुकेश अग्रवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल, विकास जिंदल, हेमेंद्र गर्ग, छगन लाल खंडेलवाल, अनिल सारस्वत, अशोक शर्मा, विनोद अग्रवाल, महेश गुप्ता, सुनील बंसल, एसके अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें