फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा जिले में घाटे से उबरने के लिए रोडवेज ने 38 बसें की सरेंडर

Tue, 14 Jul 2020 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा जिले में लगातार घाटे में चल रहे राज्य परिवहन निगम ने 38 बसों को तीन महीने के लिए सरेंडर कर दिया है। इनमें 27 बसें तो रोडवेज की हैं, जबकि 11 बसें अनुबंधित है। तीन महीने बाद संचालन पटरी पर आने के बाद इन बसों का दोबारा दौड़ाया जाएगा।

विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते हर कोई हलाकान दिख रहा है। करीब चार महीनों में पांच लॉकडाउन और दो अनलॉक होने के चलते रोडवेज बसों के पहिए पूरी तरह से थम गए थे। केवल यूपी के जनपदों में जरूर इस बीच में केवल चंद बसों का ही संचालन हुआ, जिसके चलते रोडवेज को लाखों रुपये का घाटा सहन करना पड़ा।
 

लगातार हो रहे घाटे का कारण रोडवेज ने इससे उबरने के लिए 27 निगम और 11 अनुबंधित बसों को सरेंडर कर दिया। यह केवल बसें तीन माह तक सरेंडर की गई हैं। यह बसें बिल्कुल भी चल नहीं पा रही थीं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि अभी और कुछ बसें भी रोडवेज सरेंडर कर सकता है।

विज्ञापन

 

बसें सरेंडर करके बचाए 8,89, 200 रुपये
 

जिले में रोडवेज की एक बस का टैक्स 7800 रुपये महीना देना पड़ता है। 38 बसों का टैक्स ढाई लाख रुपये अदा करना पड़ रहा था। इन बसों को तीन माह के लिए सरेंडर करने से आठ लाख 89 हजार 200 रुपये के टैक्स की बचत रोडवेज ने कर ली है। फिलहाल रोडवेज इस घाटे से बचने के लिए कुछ और बसों की लिस्ट तैयार कर रहा है, जिन्हें सरेंडर किया जा सकता है।


खड़ी बसों का भरना पड़ रहा था टैक्स


एआरएम विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते काफी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। लगातार बसें संचालन न होने से टैक्स की मार भी पड़ रही थी। इसके चलते 38 बसों को सरेंडर किया गया है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें