फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन गायब युवक का यमुना में मिला शव

विज्ञापन
मथुरा। मृतक दूल्हा जितेंद्र फाइल फोटो। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। जिस दिन बरात जानी थी उसी दिन सुबह दूल्हा बनने वाला युवक लापता हो गया। परिजन तलाश करने में लगे थे कि बुधवार सुबह युवक का शव मथुरा में कचहरी घाट पर मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक ने आत्महत्या क्योंकि इस बारे में घरवाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

मांट के गांव नगला बैसला निवासी रोहन सिंह के पुत्र जितेंद्र (24) की शादी आगरा में पीली पोखर निवासी युवती से तय हो चुकी थी। शादी की सभी रस्म पूरी हो चुकीं थीं। 30 जून (मंगलवार) को बरात जानी थी। सब कुछ तैयारियां थीं। अचानक सुबह जितेंद्र घर से लापता हो गया। परिजन को पता लगा तो उसकी तलाश शुरू कर दी।
इसी दौरान थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव मुरसदपुर के निकट कचहरी घाट पर बुधवार दोपहर एक शव मिलने की सूचना मिली। थाना सदर बाजार पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाल लिया। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त मांट के नगला बैसला निवासी युवक जितेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
युवक जितेंद्र की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं जान पा रहे हैं। चाचा नरेंद्र ने बताया कि जितेंद्र के यमुना में डूबने की आशंका व्यक्त की थी और पुलिस को भी बताया था। लेकिन गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें