फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आझई में बरात का विवाद बना खूनी संघर्ष, फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र के गांव आझई में बरात में शुरू हुआ विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे 60 वर्षीय व्यक्ति गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गांव आझई निवासी पप्पू और दलवीर का दूसरे पक्ष के पदम, कुलदीप और नैहना से बीते 21 फरवरी को विवाद हुआ था। यह विवाद राजस्थान के भरतपुर स्थित पीपरे में गई बरात के दौरान हुआ था। उस समय लोगों ने मामला शांत करा दिया था, लेकिन दोनों पक्ष रंजिश मानकर बैठ गए।
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे विश्वविद्यालय के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले नोकझोंक हुई, जो जल्द ही हिंसक संघर्ष में बदल गई। मारपीट के दौरान पदम को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। शाम करीब 5 बजे फिर से दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। इसी बीच सड़क किनारे खड़े गांव के शिवचरण (60) को गोली छूते हुए निकल गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। एक घंटे तक चले संघर्ष में करीब 15 राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जैंत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें