फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक आज करेंगे पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। टेट की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार की की दोपहर शिक्षक टैंक चौराहा से पैदल मार्च करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। पैदल मार्च की तैयारियों को लेकर शिक्षक संगठनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सलेमपुर रोड स्थित गीता भवन में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों की बैठक हुई। बैठक में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सारस्वत ने कहा कि वर्ष 2017 के राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) अधिनियम में संशोधन कर वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से मुक्त किया जाए।
जिला अध्यक्ष अतुल सारस्वत कहा कि लंबे समय से संसद में संशोधन बिल लाने की मांग की जा रही है, अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इससे शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बैठक में उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री लक्ष्मी नारायण, कोषाध्यक्ष मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें