वृंदावन के श्रीबांके बिहारी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगी एलईडी स्क्रीन पर वेब सीरीज चलने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे गोस्वामी समाज और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। सेवायतों ने मंदिर प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मंदिर परिसर के अंदर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर अचानक वेब सीरीज चलने से हड़कंप मच गया। नाराज गोस्वामी समाज ने इसका वीडियो वायरल कर प्रबंधन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
इससे पहले मंदिर के बाहर की एलईडी स्क्रीन पर फिल्मी फूहड़ वीडियो चलने का मामला सामने आया था, जिस पर हाईपावर कमेटी के अध्यक्ष ने नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन अब मंदिर के अंदर हुई इस चूक ने प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि परिसर के भीतर स्क्रीन संचालन की जिम्मेदारी किसकी है और बार-बार हो रही ऐसी लापरवाहियों के बावजूद दोषियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। फिलहाल, सेवायतों और स्थानीय लोगों में भारी रोष है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
श्री बांके बिहारी मंदिर हाई पावर कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने कहा कि पहले नगर की तरह ही पर बांके बिहारी मंदिर की मर्यादान तारतार हुई और अब मंदिर के अंदर ही एलईडी स्क्रीन पर वेब सीरीज दिखाई दी। यदि एलईडी व्यवस्था नहीं संभाली जा रही है। तो लाइव स्ट्रीम के दर्शन व्यवस्था बंद कर दी जाए ताकि मर्यादा बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि कमेटी व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है तो इस्तीफा दे दे। उन्होंने कहा कि श्री बांके बिहारी मंदिर के कर्मचारियों की जवाब देगी तय होनी चाहिए।