गोवर्धन में बेटे की शादी में शामिल होने आए 62 वर्षीय ओमप्रकाश की गर्दन काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक के छोटे दामाद सुखवीर पर हत्या का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मथुरा के गोवर्धन में बेटे की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बरात में शामिल होने आए 62 वर्षीय पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के छोटे दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश पुत्र भूरी सिंह, जाति कड़हेरा, निवासी बसई बसगोई, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ अपने बेटे अरविंद की शादी में शामिल होने आए थे। बारात गांठोली से बसई गांव आई थी। शादी समारोह सब्जी मंडी के पीछे चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे वारदात हुई। आरोप है कि ओमप्रकाश की गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी गई।
मृतक के छोटे दामाद सुखवीर पुत्र बालजीत निवासी खेराबाद, जिला अलीगढ़ पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ससुर और दामाद के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है। बेटे की शादी के दौरान पिता की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।