फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ से चरमराई वृंदावन शहर-देहात की बिजली

विज्ञापन
गोविंदपुर बिजली घर को पोषित करने वाला टावर भी टूट गया - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
वृंदावन। शुक्रवार शाम आए आंधी-बारिश से वृंदावन शहर और देहात की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। करीब 70 बड़े पेड़ गिर गए और 72 बिजली के खंभे धराशायी हो गए। अंधकार में रहा वृंदावन शहर और देहात की बिजली आपूर्ति शनिवार शाम को धीरे-धीरे ही सुचारू हो सकी।
विज्ञापन

पोल गिरने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। लोग बिजली न मिलने से अकुला भी गए। पेड़ और बिजली के पोल गिरने से बिजली ठप्प हो गई। अधिशासी अभियंता राजीव कालरा ने बताया कि पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चरमराई बिजली व्यवस्था शनिवार को दुरुस्त कर ली गई। संवाद
आंधी और बारिश से गिरा तापमान
कोसीकलां। शुक्रवार शाम और रात में आई आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से तापमान काफी गिर गया है और मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भंग रही। क्षेत्र में तीन पोल टूट गए, इससे आपूर्ति बाधित रही। शनिवार दोपहर बाद सही हो पाई। किसानों का कहना है कि बारिश होने से सूख रही फसलों को संजीवनी मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें