फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम ने बदले तेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव। अक्टूबर की शुरुआत के बाद मौसम में हल्की ठंडक की उम्मीद लगाए लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को नंदगांव और आसपास के क्षेत्र में दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ता गया। दोपहर में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजार और प्रमुख मार्गों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खुले में काम करने वाले मजदूर, दुकानदार और राहगीर गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। धार्मिक नगरी नंदगांव में मंदिरों के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी दोपहर में गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को अब सुबह और शाम के समय हल्की राहत मिलने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। इससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए डॉ. गिरेंद्र पाल सिंह ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। एसी का प्रयोग कम करने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें