फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि

विज्ञापन
मथुरा। बारिश के साथ मांट में गिरे ओले। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। बीते दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद बुधवार को मौसम ने करवट बदल ली। जिले के कई हिस्सों में देर रात तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, बिजली गिरने से मकान की दीवारों में दरारें आ गई हैं, वहीं खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल से किसान भी चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहे। शाम को फिर तेज आंधी चली। इससे बिजली गुल हो गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सुरीर कलां निवासी मनोज रावत ने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। बृहस्पतिवार की तड़के करीब चार बजे अचानक बारिश के साथ तेज गर्जना हुई। बिजली उनके मकान पर गिर गई। उनके घर में लगे पंखा, कूलर समेत अन्य उपकरण खराब हो गए। वहीं, मकान की दीवारों में दरारें भी आ गईं। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भी भीग गई।
किसान मंगलदेव, बिंदो बघेल का कहना है कि इस समय खेतों में गेहूं की फसल कटी पड़ी है। इस बारिश से फसल को काफी नुकसान होगा। साथ ही ईंट भट्ठों पर भी बारिश का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि गर्मी बढ़ने की भी आशंका है।
विज्ञापन

-
तेज आंधी में टूटे पेड़
मांट और छाता में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। करीब 10 से 15 मिनट तक ओलावृष्टि होती रही। इसके अलावा शेरगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। तेज आंधी में पेड़ टूट गए और ग्रामीण इलाकों में गेहूं की कटाई का काम भी प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें