फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दूसरी बार किशनपुर में डीपीओ ने की स्ट्रीट लाइटों की जांच

विज्ञापन
मथुरा। जांच करते अ​धिकारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। विकास खंड बलदेव की ग्राम पंचायत किशनपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी दूसरी बार लाइटों की जांच करने पहुंचे। उन्होंने बारीकी से लाइटों की जांच करने के साथ ही फोटो भी कराए। जल्द ही वे अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

गांव किशनपुर निवासी अधिवक्ता नंदकिशोर पाराशर ने ग्राम पंचायत में लाइटों के नाम पर फर्जीवाड़ा किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर प्रशासन ने जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र को जांच सौंपी थी। जांच अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो ग्राम प्रधान ने शिकायकर्ता द्वारा दी गई सूची से भिन्न लाइटों की सूची उपलब्ध कराई। इसके चलते जांच नहीं हो सकी। बाद में सीडीओ ने सभी लाइटों की जांच करने के आदेश दिए थे।
इसी के तहत दूसरी बार जांच अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने खंभे पर लगी लाइटें उतरवाकर उनकी जांच की। लाइटों की जांच करने के साथ ही उनके फोटो भी खींचे। जांच के दौरान अलग-अलग कंपनियों की लाइटें लगी होने की बात सामने आई। ग्रामीणों से भी जांच अधिकारी ने बयान लिए। इसके बाद वह वापस लौट आए। जल्द ही वह मुख्य विकास अधिकारी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें