फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: यूपी में 300 सीटों पर भाजपा को जिताएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। केबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी के लिए भगवान के समान है। उन्होंने ही बूथ जिताकर भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं, हर सीट पर कमल चुनाव लड़ेगा। आपकी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जिताकर पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं और नया रिकॉर्ड कायम करें। केबिनेट मंत्री सोमवार को जन अशीर्वाद यात्रा के उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के कार्यों से अवगत कराया और भाजपा को वोट देने की अपील की। इस मौके पर केबिनेट मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे एवं मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की भव्य प्रतिमा पर फूल-माला पहनाकर उन्हें नमन किया। यात्रा के नगर पालिका परिसर में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि कोविड में जहां विश्व में हाहाकार मचा था, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत इस विकराल महामारी से मजबूती से लड़ा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो कार्यकर्ताओं के पसीने का हक देती है। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सौरभ जैन, दीपक बडगूजर, कर्मवीर चौधरी विवेक चौधरी, भानुप्रताप सिंह, डा. अमर सिंह पौनिया आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें