फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रदेशीय कुराश-जूडो में मथुरा ने 13 पदक झटके

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सहारनपुर में 19 से 24 सितंबर तक आयोजित प्रदेशीय कुराश-जूडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और भार वर्गों में दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जनपद क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में वीर ने कांस्य, कार्तिक, शिवराज और युवराज ने रजत पदक जीता। अंडर-17 में देवराज और शौर्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में शशि और करीना ने कांस्य, जबकि अंडर-17 में ईशा ने कांस्य और अनुष्का ने रजत पदक जीता।
अंडर-19 बालिका वर्ग में मनीषा ने कांस्य, प्रिया और प्रवेश ने स्वर्ण तथा शशि ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में प्रवेश और प्रिया तथा बालक वर्ग में देवराज और शौर्य का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रवेश, प्रिया और देवराज श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज, उसफार के छात्र हैं, जबकि शौर्य मां कलावती देवी इंटर कॉलेज, बाटी के छात्र हैं। बालिका वर्ग की टीम के कोच रूबी पवार और महेंद्र सिंह तथा बालक वर्ग के कोच राहुल शर्मा, जयप्रकाश और विनोद पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें