फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टटिया स्थान पर बिन बारिश जलभराव

विज्ञापन
तटिया स्थान रोड पर भरे दूषित पानी से निकलने को मजबूर लोग।
विज्ञापन
वृंदावन। टटिया स्थान मार्ग के दोनों ओर बनी नालियों की सफाई न होने के कारण रविवार को जलभराव हो गया है। आश्रमों एवं मंदिरों के लिए जाने वाले इस मार्ग में दूषित पानी भर जाने से राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा दो दिन पहले अधीनस्थों को सफाई, पथ प्रकाश एवं मार्गों की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद टटिया स्थान मार्ग पर जगह-जगह सड़क धंस गई है। सीवर के मेनहोल उफन रहे हैं, नालियाें की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। दूषित पानी मार्ग पर भर गया है। इसमें से होकर श्रद्धालु निकलने को मजबूर हैं। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि टटिया स्थान मार्ग की समस्या का जल्द निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें