फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साथी की मौत पर जलकल कर्मियों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, 30 लाख मुआवजा...एक सदस्य को नौकरी की मांग

Tue, 01 Oct 2024 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में साथी की मौत पर जलकल कर्मियों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने 30 लाख रुपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को नौकरी की मांग की। 
विज्ञापन
भूतेश्वर जलकल ऑफिस पर कर्मचारियों का हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को भूतेश्वर जलकल ऑफिस पर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। साथी प्रदीप सैनी (20) की मौत के बाद शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर अपर नगर आयुक्त रामजी लाल और कोतवाल उमेशचंद्र त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ने लोगों से बात की। उन्हें समझाकर शांत किया। परिजन ने 30 लाख रुपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। बताते चलें कि प्रदीप, नगर निगम भूतेश्वर वर्कशॉप में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत था। 

दोपहर 3.30 बजे घरवालों के पास कार्यालय से फोन गया कि आपके बेटे को चोट लग गई। घरवाले उसे लेकर आनन फानन सिटी अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए घरवाले और साथी कर्मी ऑफिस के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें