फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धूल के गुबार दबाने को सड़क पर कराया पानी का छिड़काव

विज्ञापन
मथुरा। गांव करनावल में सड़क पर डाला गया पानी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गांव करनावल में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आगमन की जानकारी होते ही नगर निगम ने मंत्री के काफिले से पहले ही गांव कोयला से लेकर गौशाला तक कच्चे मार्ग पर पानी का छिड़काव करा दिया। छिड़काव के कारण पूरे मार्ग में फिसलन हो गई। इसके कारण दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गांव कोयला से लेकर गोशाला तक पूरे मार्ग में गहरे-गहरे गड्ढे हैं और कुछ हिस्से को छोड़ दिया जाए तो पूरा मार्ग कच्चा है। मार्ग पर इतनी मिट्टी है कि आगे चल रहे चौपहिया वाहन के कारण धूल का ऐसा गुबार उठता है कि पैदल और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गांव करनावल में अनुसूचित जाति की दुल्हनों और बरातियों को पीटने के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का लगातार गांव में आगमन हो रहा है। बावजूद इसके अभी तक मार्ग निर्माण की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आगमन पर धूल के गुबार न उठें इसके लिए नगर निगम ने पूरे मार्ग पर पानी का छिड़काव करा दिया।
विज्ञापन


इसके कारण उनका काफिला आसानी से निकल गया, लेकिन मार्ग में छिड़काव के लिए इतना पानी डाल दिया गया कि फिसलन हो गई। लोग इस बात की चर्चा करते रहे कि प्रशासन ने मार्ग पर पानी का छिड़काव कर अपनी कमी तो छिपा ली, लेकिन मार्ग बनवाने की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें