फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सौंख में बिजली कटौती से जलापूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख। कई दिन से जारी बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। नगर पंचायत की जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। उच्चाधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बिजली की कटौती की जा रही है। इससे नगर पंचायत की जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। रोजाना 10 से 15 बार कटौती की जा रही है। इससे व्यापारियों के स्पेलर बंद हो गए हैं। मजदूर समय से कार्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं। शाम को जब मजदूरों की छ्ट्टी का समय हो जाता है, कभी-कभी तो तब बिजली आती है।
विज्ञापन


व्यापारी गोकुलेश अग्रवाल ने बताया कि बिजली कटौती से मशीन बंद हो जाती हैं और मजदूर बैठे रहते है। चेयरमैन योगेश लंबरदार ने बताया कि बिजली कटौती के चलते कस्बा में तीन समय दी जाने वाली जलापूर्ति नहीं दी जा पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें