फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टेल तक मिली पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सिंचाई बंधु की बैठक में विभागीय जमीन पर कब्जे, टेल तक पानी न आने, पानी चोरी और जलभराव समेत ढाई दर्जन शिकायतें आईं। राजीव भवन सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते उपाध्यक्ष सुधीर रावत ने अतिक्रमण हटाने और सिल्ट सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फौरन सिंह ने अहमल में विभाग की जमीन सांठगांठ से दबंगों के नाम होने की शिकायत की। भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने बलदेव की नहरों में टेल तक पानी नहीं आने की शिकायत की। जिला पंचायत सदस्य आरपी सिंह ने बठेन ड्रेन की सफाई न होने से जलभराव का मुद्दा उठाया। विधायक पूरन प्रकाश ने मथुरा एस्केप के अवैध अतिक्रमणों की शिकायत की। हरियाणा के करमन में आगरा नहर पर दीवार लगाकर पानी चोरी, जुल्हेंदी माइनर की पुलिया तोड़ने का मुद्दा भी उठा। खिटाविटा एवं सांचोली में नंदगांव राजवाह से पानी न मिलने, अहमल माइनर के टेल पर समरसिबल लगाने तथा लोहवन व वृंदावन माइनर से कब्जे हटाने की मांग की।
उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि पक्के अतिक्रमण चिन्हित कर तत्काल नोटिस चस्पा करें। सिल्ट सफाई की समयबद्ध निविदा प्रक्रिया शुरू कर तय समय में काम पूर्ण कराएं। वहीं अवैध कुलाबे-पाइप नष्ट करने और क्षतिग्रस्त पुलियाओं को दुरुस्त करने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। विद्युत अभियंताओं की अनुपस्थिति पर प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की। इसमें एक्सईएन नवीन कुमार व उमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, एई विप्रा दीप शिखर, पीडब्ल्यूडी संजय यादव, यूपीपीसीबी हर्ष वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें