फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनी कृष्णानगर दो बूंद पानी को मोहताज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर की पॉश कॉलोनी में नगर निगम दो बूंद पीने के पानी की सप्लाई नहीं दे पा रहा है। कृष्णा नगर मुख्य बाजार से लेकर इससे जुड़ी कई कॉलोनियों में पानी नहीं पहुंच रहा है। तीन माह से रामलीला ग्राउंड की पंप खराब पड़ी है। दो माह से गंगाजल की सप्लाई नहीं आ रही है। इसके चलते लोग अपने घरों में ही बोरिंग कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वार्ड 32 का कृष्णा नगर का मुख्य बाजार व इससे जुड़ा अन्य क्षेत्र पानी के लिए परेशान है। इस क्षेत्र को पानी की सप्लाई देने वाली एकमात्र पंप रामलीला ग्राउंड के एक ओर लगी हुई है। इसका जल स्तर नीचे जाने के कारण बोरिंग फेल हो गई। इससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। दो महीने से गंगाजल की सप्लाई भी नहीं आ रही है। सप्लाई नहीं आने से यह पानी भी लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
जैसे-तैसे कर रहे पानी का इंतजाम
तीन महीने से सप्लाई नहीं आ रही है। घर के लिए जैसे-तैसे पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। पार्षद से भी कहा है, परंतु सुनवाई नहीं हो रही।
सुमित राज बनी कृष्णा नगर
शिकायत की, परंतु समाधान नहीं हुआ
लॉकडाउन शुरू होने के तुरंत बाद ही रामलीला ग्राउंड की पंप खराब हो गई। इस पंप को सही कराने के लिए कई दफा शिकायत की गई, परंतु अभी तक पंप नहीं लग सकी है।
रामवती निवासी कृष्णानगर
पेयजल की बहुत बड़ी समस्या है
पीने का पानी तीन माह से नहीं है। पंप खराब है। गोकुल बैराज का पानी आ नहीं रहा है। अभी यह भी नहीं मालूम कि कब तक का समाधान हो पाएगा।
ऋषभ अग्रवाल निवासी कृष्णा नगर
पानी की भारी किल्लत है
हमने कई दफा जलकल विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों से भी बातचीत की है। वे बता रहे हैं कि बोरिंग फेल हो गई है। इसे सही कराने में समय लगेगा। उधर गोकुल बैराज से भी साफ पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पानी की लिए भारी किल्लत है। अब लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन आहूजा, पार्षद, वार्ड 32
जल्द बोरिंग हो जाएगी और लोगों को पानी मिलेगा
लॉकडाउन के कारण बोरिंग काम अटक गया था। अब जल्द ही बोरिंग की जाएगी और क्षेत्र के लोगों को पानी मिल सकेगा।
राधे श्याम, एई जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें