फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनखंडी ने 25 साल से नहीं देखा निगम का पानी

विज्ञापन
डैंपियर पार्क की बाउंड्री के बाहर नल पर पानी भरते बनखंडी मोहल्ले की महिलाएं - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। शहर की बीच आबादी के सघन मिश्रित वनखंडी बस्ती में करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी निगम या पालिका के पाइप से आने वाली पानी की बूंद नहीं देखी। ऊंचाई पर बसी इस बस्ती में पानी की पाइप लाइन तो पड़ी है पर पानी नहीं आ पा रहा है। स्थानीय नागरिक तो अब पानी की आस छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

शहर के बीचों बीच करीब दस हजार की आबादी की सघन बस्ती वनखंडी की महिलाएं तथा पुरुष से लेकर बच्चे तक भी सुबह उठकर सिर्फ पानी की चिंता करते हैं। यहां तक कि कभी-कभी रात में भी उनको पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। प्यास बुझाने के लिए बर्तनों को लेकर बस्ती के कुछ दूरी पर ही डेंपियर पार्क के अंदर निगम के कनेक्शन से पानी भरते हैं।
बोले लोग- करीब 25 वर्षों से निगम का पेयजल नहीं आया
हमने करीब 25 वर्ष से अपनी बस्ती में निगम का पानी नहीं देखा है। पाइप लाइन तो पड़ी हुई हैं पर उनमें पानी कभी नहीं आया। हम तो डेंपियर पार्क से पानी भरके लाते हैं।
विज्ञापन

- मेघ सैनी वनखंडी
हमने इस संबंध में पार्षद से लेकर अधिकारियों तक कई दफा कहा है लेकिन फिर भी किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। पानी की पाइप लाइन होने के बाद भी हमारे यहां पानी नहीं आ पा रहा है।
- कालीचरण सैनी वनखंडी
हमें तो सुबह से शाम तक पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जब भी हमारे द्वारा पार्षद या अन्य से कहा जाता है तो कोई सुनवाई नहीं होती है।
- लक्ष्मी वनखंडी
विगत दिनों एक पाइप लाइन से इस क्षेत्र को जोड़ने की योजना थी लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। अब हम एक माह के अंदर इस क्षेत्र के लिए नई पाइप लाइन डालने वाले हैं।
विज्ञापन

- यशोदा पटेल पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें