फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला, जताया विरोध

विज्ञापन
कृष्णा नगर बिजली घर पर भूख हड़ताल पर बैठे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने चीन के रा? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा बिजली बिल एवं स्कूल फीस सहित अन्य मांगों को लेकर 13 सूत्रीय ज्ञापन के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम से पूर्व बुधवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला भूख हड़तालियों ने ताराचंद गोस्वामी के नेतृत्व में दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। तत्पश्चात पैदल मार्च प्रारंभ होने के साथ ही नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, शहर कोतवाल अवधेश कुमार सिंह, पूर्व डीजीसी बद्री प्रसाद सिंह के साथ भूख हड़ताल स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां शांति व्यवस्था का हवाला देकर नगर मजिस्ट्रेट ने फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश राही, ताराचंद गोस्वामी व दिनेश आनंद पापे को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई। वरिष्ठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, गौरव मलिक, यामिनी रमन आचार्य, प्रदीप चाहर, अमित प्रकाश, अजय सनवाल, लक्ष्मण आनंद, दिनेश आनंद, लोकेश शर्मा, रोहतास तंवर, जितेंद्र दिवाकर, गुलशन कुमार, अनु दिवाकर, विक्रम शर्मा, फिरोज आलम, विजय कुमार, नरेश चौधरी, रमेश सैनी, बृजलाल कामरेड, महेंद्र पाल सिंह, निरंकार प्रसाद, नरेश चौधरी, मुकेश सैनी, राजाराम, डॉ. अमर सिंह, अमित प्रकाश, दिनेश मिस्त्री, सौदान, दयाल, साबिर, राजकुमार, आकाश, अल्लो राजीव आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा स्टेट बैंक चौराहा पर खजानी वोमेंस इंस्टीट्यूट के बैनरतले सीमा पर सैनिकों के शहीद होने के बाद आक्रोश स्वरूप बुधवार को चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका गया। इस दौरान शिप्रा राठी, शोभित माहेश्वरी, रेनू डे, आयुषी मेहरोत्रा, मोहिनी भाटिया, नेहा गर्ग, सुजाता सिंह, हर्षिता वर्मा, दीपक शर्मा, बबली एवं राधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें