फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक करोड़ से बनेगा वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। स्वच्छता मिशन के तहत शासन ने सूखे व गीले कचरे के निस्तारण के लिए एक करोड़ 15 लाख 28 हजार रुपये की लागत से वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए मंजूरी दे दी है। धनराशि मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। प्लांट लगने के बाद नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। घर-घर से कूड़े के एकत्रितकरण के साथ नगर को डलावघर मुक्त किया जाएगा। प्लांट के संचालन से शुरू होने से कूड़े का निस्तारण संभव होगा। वहीं, स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


नगर के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन 15 से 20 मीट्रिक टन कूड़ा-कचरा निकलता है। नगर पालिका परिषद की ओर से उसे दिल्ली गेट पर एकत्रित किया जाता है। वर्तमान में यहां स्थिति यह है कि कूड़े का पहाड़ बन गया है। उसकी दुर्गंध से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। साथ ही यह आस-पास के इलाके में रहने वाले लोगों को भी बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे में कूड़ा वेट वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित होने से लोगों को मुसीबत से छुटकारा मिल जाएगा। वैज्ञानिक विधि से सॉलिड वेस्ट की रिसाइकलिंग कर प्लास्टिक, ईंट-पत्थर, धातु सहित अन्य कचरे को अलग-अलग कर उसे बहुपयोगी बनाया जाएगा। संवाद

जैविक खाद बनाई जाएगी
वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पर पहले कचरे के पहाड़ का निस्तारण होगा। इसमे से प्लास्टिक, लोहा व मेटल के साथ ईंट व पत्थर को अलग किया जाएगा है। प्लांट में लगी कनवेयर बेल्ट पर कचरे को डालकर प्लास्टिक, कांच, लोहा, लकड़ी और अन्य सूखा कचरा अलग किया जाएगा। इसके बाद कनवेयर बेल्ट पर सिर्फ गीला कचरा बचेगा। इस कचरे को अलग यार्ड में पहुंचाया जाएगा। इससे जैविक खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


योजना के तहत तीन प्लांट बनाएं जाएंगे। इसमें दो पांच-पांच और एक तीन टीडीपी का होगा। इसके लिए राज्य स्तरीय समिति ने मंजूरी दे दी है। धन अवमुक्त होते ही प्लांट के निर्माण की प्रकिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका, कोसीकलां।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें