कोसीकलां। साइबर ठगों ने पिता का दोस्त बनकर युवती से 27 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पंजाबी कॉलोनी निवासी कपड़ा व्यवसायी प्रवीण गर्ग की पुत्री साक्षी गर्ग ने बताया कि शनिवार को उसके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया।
फोन करने वाले ने अपना नाम मुकेश बताया। कहा, वह उसके पिता का जानकार है। वह उसके खाते में 50 रुपये डाल रहा है। पहले बताए कि आएं हैं या नही। हां करने पर शातिर ने 70 हजार रुपये डालने की बात कही। जिसके बाद उसके मोबाइल पर 30-30 हजार और 10 हजार रुपये के मैसेज पेमेंट क्रेडिट होने संबंधी प्राप्त हुए। शातिर ने साक्षी से कहा कि गलती से 27 हजार रुपये अधिक डाल दिए। बच्ची के बीमार होने का हवाला देते हुए रुपये वापस खाते में डालने को कहा।
जिस पर उसने उसके बताए नंबर पर 27 हजार भेज दिए। थोडी देर बाद फिर शातिर ने फिर रूपये की मांग की तो उसने कहा कि पापा से बात कर ले। साक्षी के नंबर बताने के बाद शातिर ने प्रवीण से बात कर रुपये डालने को कहा। शक होने पर साक्षी ने जब अपना खाता चेक किया तो उसके पास कोई नगदी प्राप्त नहीं थी, बल्कि उसे जो मैसेज मिले थे वह फर्जी निकले। संवाद