फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों खर्च, फिर भी मंडरा रहा खतरा

Sun, 17 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अंडरग्राउंड केबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी मथुरा शहर के निवासी सुरक्षित नहीं है। शहर में बिछाई गई अंडरग्राउंड केबल के बक्शों और पैनलों का हाल बदतर हो गया है। इससे राहगीरों को करंट की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


शहर में केईआई कंपनी ने अंडरग्राउंड विद्युत केबल डाली तो लोगों को राहत मिली होगी। अभी बारिश का दौर शुरू ही हुआ है कि अंडरग्राउंड केबल के लिए सड़कों को किनारे लगाए गए पैनल और बक्शे धराशायी होने लगे हैं। इससे अंडरग्राउंड केबल के कार्य में बरती गई लापरवाही उजागर हो रही है।

शनिवार को होलीगेट के समीप जीएम सराफा के सामने लगे मीटर बक्शे धराशायी हो गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। कई घंटे बाद तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली थी। इस संबंध में एसडीओ द्वितीय सचिन ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद मीटर बक्शे को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें