फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संस्था को काली सूची में डालने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंद नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का कार्य धीमी गति से होने पर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की चेतावनी दी है। इससे पहले भी कंपनी को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद सड़क निर्माण ने रफ्तार नहीं पकड़ी। इसलिए अधिकारियों ने अंतिम चेतावनी देकर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत गोविंद नगर क्षेत्र में सड़क का निर्माण हो रहा है। इसका टेंडर 24 करोड़ रुपये में नेशनल हाइवे कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। ये काम 15 माह में पूर्ण करना था, लेकिन संबंधित कंपनी द्वारा शुरुआत से ही कार्य धीमी गति से कराया जा रहा है। पूर्व नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कई बार इस कंपनी को चेतावनी दी थी।

इसके बावजूद कार्य ने रफ्तार नहीं पकड़ी। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त जग प्रवेश ने मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में गोविंद नगर में कार्य की रफ्तार काफी धीमी मिली। इस पर कंपनी के अधिकारी को नोटिस जारी करते हुए काम में तेजी लाने के लिए कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्य ने रफ्तार नहीं पकड़ी तो कार्यदायी संस्था को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें