गोवर्धन। गांव मलसराय में युवक की हत्या के मुकदमे में वांछित को गोवर्धन पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। फरार आरोपियों में एक युवक मध्यप्रदेश पुलिस का सिपाही बताया गया है।
मलसराय के जंगल में नौ मार्च को श्याम (40) का शव पड़ा मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर राजू व तीन अन्य लोगों पर गोवर्धन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने राजू को जमुनावता चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
फरार आरोपियों में एक मध्यप्रदेश पुलिस का सिपाही बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि नौ मार्च को श्याम की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। राजू को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।