मथुरा। गोवर्धन में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सीओ को ज्ञापन देते नगर उद्योग व्यापार मंडल के ?
- फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को व्यापारियों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग करते हुए कस्बे में हुईं चोरियों का खुलासा करने की भी मांग की है।
नगर अध्यक्ष संजू लाला एवं महामंत्री सुशील अग्रवाल के निर्देशन में व्यापारियों ने बताया कि सर्दी के शुरुआत में लगातार दो चोरी की घटनाओं से असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। 17 नवंबर को खाद बीज की दुकान से नकदी और सामान चोरी होने के बाद बरसाना रोड बालाजी ऑटो सेल्स की दुकान के गैराज से ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई। चोरी की घटनाओं के समीप ही पुलिस की पिकैट बैरियर पर रहती है। चोरियों के खुलासे के साथ पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की।
सीओ वरुण कुमार सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र चोरी की घटनाओं के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की गश्त के लिए स्थान चिह्नित कर लिए हैं। चोर-उचक्कों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण ठाकुर, उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सैनी, जुगल पटेल, राघव मित्तल, चेतन भारद्वाज, मुकुल अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजकुमार मामा, कान्हा बंसल आदि रहे।