वृंदावन। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वृंदावन के पदाधिकारियों ने यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि वृंदावन में फल और सब्जी की आजतक दुकानें नहीं खोलने दी गई हैं। इससे व्यापारी काफी परेशान हैं, जबकि हर दुकान अपने निर्धारित समय से खुल रही हैं।
फल और सब्जी की दुकानें सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे खुलवाई जाएं। सब्जी और फल रोज की जरूरत है। इससे आमजनता को आसानी होगी, वहीं व्यापारियों को भी लाभ हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में हरिओम अग्रवाल, जुगल किशोर रोकड़िया, सुरेश कुमार अरोड़ा और संजय गुलाटी हैं।