फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में बह रही होली के उल्लास की बयार

विज्ञापन
मथुरा। राधा दामोदर लाल मंदिर में भक्तों पर गुलाल उड़ाते हुए गोस्वामी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वसंत पंचमी के साथ ही ब्रजभूमि में होली के उल्लास और उत्साह की बयार बहने लगी है। फाग महोत्सव की शुरुआत के साथ ही वृंदावन के सप्तदेवालयों में होली का उल्लास नजर आ रहा है। हर कोई ब्रज की होली की अनूठी परंपरा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित है।
विज्ञापन


शनिवार को राधा दामोदर लाल मंदिर में भी भक्तों पर जमकर गुलाल बरसाया गया। श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर रंगों की इस बारिश का आनंद लेते दिखे। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन के दौरान बरसाने की होली और राधे-राधे बरसाने वाली राधे जैसे भजनों पर भक्त नृत्य करने लगे। गोस्वामियों ने भक्तों पर गुलाल बरसाया तो पूरे मंदिर में दिव्यता की अनुभूति हुई।
इधर, फाग महोत्सव का यह सिलसिला वसंत पंचमी से लेकर होली तक जारी रहेगा। प्रेम मंदिर और गंगा आश्रम में फूलों की होली खेली जाएगी। इस दिन रंगों के बजाय फूलों की पंखुड़ियों से भगवान और भक्तों पर वर्षा की जाती है।
विज्ञापन


रंगभरनी एकादशी से होगा बांकेबिहारी में होली का हुल्लड़
रंगभरनी एकादशी से बांकेबिहारी मंदिर में होली का हुल्लड़ शुरू होगा। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य से होली खेलने के लिए आते हैं। इस दिन से रंगों की होली शुरू हो जाएगी। एकादशी के लिए पुलिस प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। पिछले वर्ष मंदिर में भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए अन्य जिलों से पुलिस फोर्स को बुलाया गया था। इस बार भी अन्य जनपदों से फोर्स की डिमांड की जाएगी। पिछली बार तीन जोन और 7 सेक्टर में बांटा गया था। इस बार इन्हें भी बढ़ाया जा रहा है। इस बार भीड़ पहले से ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए पुलिस उसी हिसाब से प्लानिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें