वृंदावन। बीसीसीआई की घरेलू शृंखला रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में होने वाले शेष दो मुकाबलों के लिए रविवार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए ) ने टीम घोषित की है। इसमें वृंदावन के अंश द्विवेदी का चयन हुआ है।
रणजी ट्राॅफी के यह दो मुकाबले 23 जनवरी से बिहार एवं 30 जनवरी से मध्य प्रदेश में होंगे। टीम यूपीसीए द्वारा घोषित की रणजी टीम में वृंदावन के अंश द्विवेदी शामिल किए गए हैं। अंश के चयन पर मथुरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल चावला ने बताया कि जनपद से अंश द्विवेदी का रणजी टीम में चयन होना जनपद एवं मथुरा एसोसिएशन के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने बताया की अंश बड़े मेहनती एवं क्रिकेट को लेकर बड़े लगनशील खिलाड़ी हैं। अंश वृंदावन नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा के पौत्र व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश द्विवेदी के पुत्र हैं। अंश बिहार और मध्य प्रदेश पहुंचकर टीम के साथ रणजी मैच खेलेंगे।