फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: एंबुलेंस की चपेट में आई बाइक, दो की मौत...तीसरे की हालत गंभीर

Mon, 20 Jan 2025 08:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन तहसील के निकट राधाकुंड बाईपास मार्ग पर रविवार रात मवेशियों की एंबुलेंस ने पीछे से बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक 3 युवकों में से 2 की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कान्हा (20) पुत्र जगबीर निवासी भवनपुरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार (21) पुत्र नाहर सिंह, गोविंद (22) पुत्र कृष्ण गोपाल भवनपुरा को उपचार के लिए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

गोविंद की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों युवक राधाकुंड से गांव जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गोवर्धन तहसील के निकट पहुंचे भक्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की मवेशियों की एंबुलेंस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस को छोड़ फरार हो गया। जिसे चौकी पर लाकर खड़ा कराया गय है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें