फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फसाड लाइटों से जगमगाएगा वृंदावन का प्राचीन केशीघाट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए वृंदावन का केशीघाट आकर्षक का केंद्र बनेगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लाखों रुपये की लागत से यहां फसाड लाइट लगाने जा रहा है। इसके टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) द्वारा वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में लगभग 90 लाख रुपये से फसाड लाइट लगाने का योजना बनाई। शासन से इस परियोजना की स्वीकृति मिल गई, लेकिन मंदिर द्वारा स्वीकृति न मिलने के बाद एमवीडीए ने वृंदावन के प्राचीन केशीघाट को आकर्षक बनाने के लिए फसाड लाइट लगाने का कार्य की योजना बनाई है।
ठेकेदार से सहमति लेने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। केशीघाट पर फसाड लाइट लग जाने से यमुना में नौकायन करने वाले श्रद्धालुओं को केशीघाट रंगीन लाइटों से चमकता नजर आएगा। यमुना जल में भी रंगबिरंगा केशीघट नजर आएगा, जो कि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और सेल्फी प्वाइंट बन जाएगा। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि मथुरा-वृंदावन सहित आसपास के धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक और आकर्षक बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में केशीघाट पर भी फसाड लाइट लगाई जानी है। यह कार्य एक माह में होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें