फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरिद्वार में हुई घटना से वृंदावन में रहा अलर्ट

विज्ञापन
मथुरा।श्रीबांकेबिहारी मंदिर के कंट्रोल रूम से नजर रखते जिलाधिकारी व एसएसपी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। हरियाली तीज पर हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर पर हुए हादसे के बाद वृंदावन में प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया। खुद डीएम, एसएसपी मोर्चा संभाले रहे। किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी। सभी को सुगमता से दर्शन हुए। दर्शन का समय बढ़ने से भी काफी राहत रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने खुद मोर्चा संभालते हुए मंदिर परिसर, गलियों और यमुना घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर में तैनात मजिस्ट्रेटों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर परिसर और प्रवेश-निकास द्वारों पर जमा नहीं होने दी जाए। श्रद्धालु चलायमान रहें। वह खुद सीसीटीवी कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर रखे रहे और पीए सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट कराते रहे।
प्रशासन ने चीर घाट, आरती घाट और केशी घाट का निरीक्षण करते हुए नौका विहार की व्यवस्था, घाटों की सफाई और गोताखोरों की तैनाती की स्थिति जानी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील तक की। वहीं पुलिस बल की इस प्रकार ड्यूटी लगाई गई थी कि किसी को परेशान न हो पाए। मंदिर परिसर में आठ थानों को फोर्स अतिरिक्त लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें