फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला की तैयारियों में ब्रजवासियों का मार्ग दर्शन न लेने से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कुंभ मेला में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ब्रजवासियों से तैयारियों के संदर्भ में कोई सुझाव न मांगे जाने से वृंदावन के विभिन्न सामाजिक संगठनों में नाराजगी बनी हुई है। सारस्वत सभा और धर्म रक्षा संघ की बैठकों में आक्रोश जाहिर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सारस्वत सभा की बिहारीलाल शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्रजवासियों की उपेक्षा पर रोष व्यक्त किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपनी लीलाओं की पूर्ति के लिए ब्रजवासियों का आश्रय लिया था, लेकिन वर्तमान शासन प्रशासन कुंभ की तैयारियों में मार्गदर्शन लेना उचित नहीं समझ रहा है। यहां गोस्वामी समाज, तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज, कथा प्रवक्ता, रासाचार्यों को उपेक्षित किया जा रहा है। बैठक में मृदुलकांत शास्त्री, आनंद वल्लभ गोस्वामी, सचींद्र विश्व वंधु, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, लीलाधर पाठक, सतीश सारस्वत, रमेशचंद्र शर्मा मौजूद रहे।
धर्म रक्षा संघ की बैठक सौरभ गौड़ की अध्यक्षता में हुई। श्रीबांके बिहारी मंदिर के सेवा अधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि कुंभ मेला केवल साधु संतों की सहभागिता से ही नहीं अपितु ब्रज के देवालयों की सहभागिता से ही पूर्ण होता है। कुंभ मेला के संबंध में होने वाली बैठकों में देवालयों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनकी भी राय लेनी चाहिए। बैठक में आचार्य राम निहोर त्रिपाठी, श्यामसुंदर गौतम, जगदीश शर्मा गुरुजी, श्रीदास प्रजापति, चंद्र लाल शर्मा, गोपेश गोस्वामी, तुलसी स्वामी, रविकांत गौतम, बृजकिशोर किशोर पचौरी, जगदीश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें